प्रिय साथियो,
हमें गौर से सोचना होगा कि आखिर क्या कारण हैं, हमारे
देश में हर जगह, हर कदम पर समस्या ही समस्या हैंI कोई भी काम साधारण तरीके
से नहीं हो रहा हैI प्रशासन की नाकामयाबी हर काम में या हर बात में नजर आती
हैl न तो सड़क पर चलना किसी के लिए सुरक्षित है, न हमारी बहन बेटियां कहीं
पर सुरक्षित हैंl और तो क्या महिलाएं तो अपने घर पर भी हर वक्त खतरे के बीच
अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं, क्योंकि
दरिंदे मौका लगा कर वहां पर भी पहुँच जाते हैंl मेरे विचार में इसकी
एकमात्र वजह है, हमारे प्रशासन की इच्छा-शक्ति की कमीl आज प्रत्येक
राजनैतिक दल जनता की भावनाओं के विरुद्ध, चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवार
जनता पर थोप रहा है, क्योंकि इसी के माध्यम से उन्होंने अपने राजनैतिक दल
की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना हैl उम्मीदवार का चयन करते समय कभी भी इस
बात का ध्यान नहीं रखा जाता कि यह उम्मीदवार चुने जाने के बाद आम जनता के
हितों की कितनी रक्षा करेगा अथवा करेगा भी या नहीं, बल्कि एकमात्र सोच यही
रहती है कि वह व्यक्ति उनके दल अथवा उनके नेताओं के हितों का सम्पूर्ण
ख्याल रखेगा या नहींl
अब समय आ गया है कि हमें गहन
मंथन करने की जरूरत है तथा उम्मीदवार के चयन का अधिकार नेताओं या उनके दलों
से छीन कर हमें यानि आम जनता को अपने हाथ में लेना होगा, ताकि एक ईमानदार
एवं चरित्रशील व्यक्ति को चुन कर जनता उसे अपने प्रतिनिधि के रूप में विधान
सभा या संसद भेजेl और ऐसा व्यक्ति, केवल और केवल जनता के हितों का ही
ध्यान रखेगा, क्योंकि राष्ट्रहित ही उसका एकमात्र लक्ष्य होगाl उसे किसी दल
की गुलामी करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उसे आम जनता ने छांटा है
तथा उन्होंने ही चुना हैl
आइये हम सब मिलकर अपने
निजि स्वार्थों से ऊपर उठ कर तथा जाति, धर्म, समुदाय, अथवा रिश्ते-नातों को
किनारे करते हुए तथा केवल राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुये हम एक
प्रतिज्ञा अथवा संकल्प लें कि इसकी शुरुआत हमने आने वाले हरियाणा के विधान
सभा चुनाव से करनी है और "मतदात संगठन" के माध्यम से अपनी पसंद के
प्रतिनिधि विधान सभा भेजने हैंl मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि जब
आप इसका परिणाम देखेंगे तो आप को अपने आप पर बेहद गर्व महसूस होगा कि आपने
कितना नेक कार्य किया हैl सचमुच इससे प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल
जायेंगीl और परिणाम स्वरूप हम एक दिन पूरे देश का नक्शा बदलने में कामयाब
हो सकेंगेl जिस दिन जनता की पसंद के अथवा चरित्रशील प्रतिनिधि विधान सभा या
संसद में पहुँच जायेंगे, उस दिन हर स्तर पर सभी काम ठीक होते चले जायेंगेl
कृपया आप यकीन करना कि ऐसा करके हम अपने उन महान शहीदों
का सपना पूरा करने में कामयाब हो सकेंगे, जिन्होंने अपना सब कुछ देश हित
में कुर्बान कर दिया था, मगर उनका वह मकशद आज भी अधूरा हैl
मुझे पूरा विश्वास है कि आप मेरी भावनाओं को अवश्य समझेंगे तथा
हमारी आने वाली पीढ़ियों के हित को ध्यान में रखते हुये, "मतदाता संगठन" को
अपनाएंगे और अपना सम्पूर्ण सहयोग एवं योगदान करके इसे राष्ट्रहित में
कामयाब करेंगेl
आपका अपना - राम मेहर मलिक
9871759977, rmmalik2003@yahoo.co.in