प्रिय मित्रों,
मुझे पिछले दो दिनों से लगातार जन्मदिन की बधाइयाँ आप सबकी तरफ से आ रही
है l इससे सिद्ध होता है कि हमारा परस्पर प्रेम कितना गहरा है l आप सब की
शुभकामनाओं के विचारों ने मुझे अंदर तक प्रभावित किया है l इससे यह साबित
होता है कि हमारे इस लगाव के प्रति ज़रूर हमारे पुराने संस्कार रहे होंगे
वरना आज इस भागदौड़ की ज़िंदगी में किसी के पास भी किसी दूसरे के लिए इतना
समय कहाँ है l मुझे सचमुच ऐसे प्रेम पर गर्व है l
इसी अपनेपन के नाते आप सब पर अपना अधिकार समझते हुए देशहित में आप से
निवेदन करना चाहूँगा कि "मतदाता संगठन" हरियाणा को दिल से अपनाकर प्रदेश और
स्वयं का स्वाभिमान स्थापित करें, मैं आपको यथा-योग्य भाई, चाचा-ताऊ या
बेटा-बेटी समझते हुए विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपको कभी लज्जित नहीं
होने दूँगा तथा आपको अपने इस फैंसले पर गर्व महसूस होगा l
यहाँ एक कटु
सत्य अवश्य लिखना चाहूँगा कि जैसे एक कहावत है कि दूध का जला छाछ को भी
फूँक मार कर पीता है, ठीक उसी प्रकार हम सब भी नकारात्मक राजनीति करने
वालों के झूठे वायदों का हमेशा शिकार होते रहे है, इस वजह से किसी अन्य
द्वारा कितनी भी सच्ची बात का जल्दी यकीन करना आसान नही होता l लेकिन मुझे
अपने शरीर का ही अंग समझते हुए एक बार अवश्य विश्वास करके देखें, आपको
स्वयं फ़र्क़ महसूस हो जायेगा l मैं आज तक बेदाग रहा हूँ तथा जीवन भर ऐसा
ही रहने का वचन देता हूँ l मेरे लिए मेरा चरित्र ही मेरे जीवन का सबसे
अमूल्य आभूषण है और मैं हरगिज़ इसको गँवाने का जोखिम नही उठा सकता lमैने
जीवन में बहुत कुछ खोया है मगर अपने चरित्र अथवा वचन पर कभी आँच नहीं आने
दी l प्रदेश व देश की भलाई के लिए मैं अपना सबकुछ दाँव पर लगा सकता हूँ l
मैं प्रदेश के अपने होनहार नौजवान बेटा-बेटिओं से यह कहना चाहूँगा कि वैसे
तो माता-पिता का स्थान कोई नहीं ले सकता लेकिन मेरे सच्चे प्यार से आप
सबको माता-पिता के समतुल्य अहसास करा सकूँगा यही मेरा गौरव होगा l मैं अपने
हमउम्र भाई बहनों को भी विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपको अपना सच्चा,
बड़ा या छोटा भाई होने का अहसास करा दूँगा l मैं अपने से एक दिन बड़े को भी
पिता समान इज़्ज़त देता हूँ तथा एक दिन छोटे को पुत्र समान ढेर सारा प्यार
देता हूँ l यह मेरा जन्म से स्वभाव रहा है l अब हमारे पास बहुत सुनहरी
अवसर है क्योंकि आज हम सब जागरूक है l फिर क्यों हम नाजायज़ ताकतों को उनके
निजी स्वार्थ के लिए अपने ऊपर अत्याचार करने दे l क्यों ना तुरंत उनकी
जड़ें उखाडकर आम जनता या अपना स्वयं का शासन स्थापित करें और प्रदेश को
सचमुच का "नम्बर वन" बनाएँ और अपने जीवन को खुशहाल करें l
अगर हमें
अपने महान शहीदों के सपनों का सचमुच ख्याल है तो बिना किसी देरी के तमाम
राजनीतिक पार्टियों को अलविदा कहना होगा तथा आम नागरिक का शासन स्थापित
करना होगा, वरना देश में ग़रीबी हटाने की वजाय ग़रीबों को ही हटाया जाता
रहेगा l अब चाहे यह ग़रीबों को भूखे मारकर हटाया जाए या फिर आँकड़ों की
बाजीगरी से अमीरों के समूह में शामिल किया जाएँ l राजनीतिक दलों के साथ
नज़दीकी से जुड़े हुए चंद लोगों का ही भला होता है जबकि बाकियों को तड़पने
के लिए छोड़ दिया जाता है l
आइये, हम दिखावे की राजनीति को छोड़कर
स्वच्छ और सकारात्मक पहल करके सभी के कल्याण की तरफ कदम बढ़ाएं और हरियाणा
में आने वाले विधानसभा चुनाव में आपकी अपनी "मतदाता संगठन" की सरकार बनाएँ
तथा प्रदेश और देश के लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाएँ
पिछले कुछ
दिनों में आप जैसे काफ़ी साथियों ने हमे अपनी जानकारियाँ भेजी है और
"मतदाता संगठन" हरियाणा का हिस्सा बन चुके है इसलिए कृपया समय के अभाव को
देखते हुए आप अपनी नीचे लिखी हुई जानकारी तुरंत देने का कष्ट करें एवं अपने
संगठन का हिस्सा बनें :-
(i) आपका पूरा पता (ii) विधान सभा क्षेत्र (iii) आपका मोबाइल नंo (iv) ई-मेल पता
यह सब जानकारी मिलते ही हम सब एक साथ बैठकर आगे की पूरी रणनीति पर विचार
विमर्श करके तुरंत चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया जायेगा क्योंकि हमारे
पास समय अधिक नहीं बचा है
कृपया यह भी अवश्य ध्यान में रखें कि हमें
चुनावी खर्चे का भी स्वयं ही इंतजाम करना है, इसे कैसे करना चाहिए, कृपया
विस्तार से जरूर लिखें l
आपके जल्दी उत्तर की इन्तजार में,
आपका अपना,
राम मेहर मलिक
फ़ोन नंo- 09871759977, ई-मेल- rmmalik2003@yahoo.co.in