Wednesday, 4 June 2014

साथियों समय की पुकार है कि हमें सड़क तथा यातायात के नियमों पर तुरंत एवं अति गंभीरता से विचार करना होगाl जैसा कि हर रोज हम देख रहे हैं कि ज़रा सी लापरवाही से कितनी सुनहरी और बेशक़ीमती ज़िंदगिया पल भर में समाप्त हो रही हैंl संभव है कि इस दुःखद घटना के एक दिन बाद ही हम इसे भुला दें, मगर जिस परिवार से ऐसे चले जाने वाले का सीधा सम्बन्ध रहा है, उसके दुःख का अंदाज़ा लगाना किसी के लिए भी सहज नहीं हैl
हमारे देश में अक्सर नकारात्मक राजनीति ही हमेशा जनता पर हावी रही है तथा सरकारों को किसी के मरने-जीने या दुःख-सुख की कभी परवाह नहीं हुईl हमारी सरकारें या हमारे नेतागण केवल स्वयं अथवा अपने सगे संबंधियों के कल्याण तक ही सीमित रहे हैं तथा इसी पक्षपातपूर्ण व्यवहार की वजह से ही आम जनता में हमेशा रोष एवं तनाव बना रहता हैं और इसी तनाव का नतीजा है कि हम सड़क पर भी नियमों का पालन नहीं करते हुए दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं तथा अपने पीछे अपनों को ही रोने बिलखने के लिए छोड़ जाते हैंl
यह बात सच है कि हम सब का भी अपना कर्तव्य है कि सरकार के कामकाज में उसकी मदद करें मगर नकारात्मक राजनीति से हमारी सोच भी नकारात्मक हो गयी है अत: जब तक हमें कोई टोकता नहीं हम कुछ करते नहीं हैंl इसलिये केवल और केवल सरकार का ही फ़र्ज़ है कि वह सकारात्मक राजनीति करे, जिससे कि हम सबकी सोच स्वयं ही सकारात्मक हो जाएगी और हम हर नियम का पालन करने लगेंगेl मुझे पूरा विश्वास है कि इससे हम केवल दुर्घटनाऐँ रोकने में ही कामयाब नहीं होंगे बल्कि हमारे हर कार्य में सकारात्मक सोच का असर नज़र आएगाl
राम मेहर मलिक
"मतदाता संगठन"
09871759977

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home