आप
सबसे निवेदन करना चाहूँगा कि अब समय आ गया है कि राष्ट्रहित को ध्यान में
रखते हुये हमें तुरन्त इन बातों का संज्ञान लेना होगा तथा अपने निजी हितों
या निजी स्वार्थों अथवा रिश्ते-नातों से ऊपर उठकर एक कड़ा फैसला लेना होगाl
हमें राजनीतिक दलों से छुटकारा पाना होगा ताकि हम सबकी भलाई को देखते हुये
और सबकी सहमति से अपनी पसंद के यानि जनता की पसंद के ईमानदार और चरित्रशील
लोगों को चुन कर अपने सच्चे प्रतिनिधि के
रूप में संसद या विधान सभा भेज सकेंl इससे हम असली आजादी पा सकेंगे जो कि
अंग्रेजों के जाने के बावजूद भी हमें आधी-अधूरी ही मिल पाई है और इसी बात
को ध्यान में रखते हुये हमने काफी लोगों से सम्पर्क एवं सलाह करने के बाद
आने वाले हरियाणा विधान सभा चुनावों के मध्य-नजर "मतदाता संगठन" का गठन
किया है जहाँ किसी व्यक्ति विशेष के पास कोई अधिकार नहीं होंगे बल्कि सबकी
आम सहमति से ही सभी प्रतिनिधियों का चयन अथवा चुनाव किया जायेगा तथा सबकी
आम सहमति से ही सारे काम काज होंगे तथा सबकी भागीदारी से ही राज्य का
दिन-प्रतिदिन का शासन चलाया जायेगाl

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home